आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’

मुंबई, सितंबर 2026: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज रात स्टार प्लस के नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के ग्रैंड प्रीमियर के साथ टेलीविजन पर नई भूमिका में नजर आएंगे। शो में 100 प्रतियोगी अपनी सूझबूझ, बारीक नजर और रोजमर्रा की समझ का इस्तेमाल करते हुए टॉप 1% में जगह बनाने और 1 करोड़ रुपये तक जीतने के लिए मुकाबला करेंगे।

इस गेम शो का रोमांच सिर्फ स्टूडियो में मौजूद प्रतियोगियों तक सीमित नहीं रहेगा। जियोहॉटस्टार के ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के जरिए दर्शक भी घर बैठे रियल टाइम में सवालों के जवाब देकर खेल का हिस्सा बन सकेंगे। इसके साथ ही उनके पास स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जैसे इनाम जीतने का मौका भी होगा।

यह भी पढ़े - “राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता

तिलक नगर के दिनों को याद कर अनिल कपूर ने सुनाया किस्सा

शो के दौरान अनिल कपूर ने अपने तिलक नगर के दिनों को याद करते हुए जवानी का एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में अक्सर छोटी-बड़ी शादियां होती रहती थीं और वह अपने दोस्तों के साथ बिना बुलाए ही इनमें पहुंच जाया करते थे।

अनिल कपूर ने कहा, “हम चेंबूर के तिलक नगर में रहते थे, जहां छोटी-बड़ी कई शादियां होती रहती थीं। मैं और मेरे दोस्त मिलकर उन शादियों में पहुंच जाते थे। मुफ्त की चीज किसे पसंद नहीं होती? चाहे कोई तोहफा हो या खाना, अगर कुछ मुफ्त मिल रहा हो तो लोग कहीं भी पहुंच जाते हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि उनका मकसद खास तौर पर गोल्ड स्पॉट और मैंगोला पीना होता था। अनिल कपूर के मुताबिक, वह दोस्तों के साथ शादी में जाते, लोगों का अभिवादन करते हुए अंदर पहुंचते और सीधे काउंटर की ओर चले जाते थे।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम ‘हैलो, हैलो, कैसे हैं आप?’ कहते हुए अंदर घुसते और सीधे काउंटर पर पहुंच जाते थे। वहां हम गोल्ड स्पॉट और मैंगोला की 11 से 12 बोतलें पी जाते थे।”

‘बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना’

अपने इस मजेदार किस्से को याद करते हुए अनिल कपूर ने मशहूर कहावत ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ को अपने अंदाज में बदलते हुए कहा, “लेकिन, असल में इसे होना चाहिए—बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना!”

अब अनिल कपूर के इस नए अंदाज और दिलचस्प गेम शो का इंतजार खत्म होने वाला है। ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.