- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
मुंबई, सितंबर 2026: सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपनी कास्ट और क्रू के साथ लगातार उत्सव की भावना को सेलिब्रेट करता है। शो के सेट पर हर त्योहार टीम के लिए साथ आने, खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका बन जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भी पूरी टीम एक साथ आई और सेट पर खुशी, सकारात्मकता और अपनापन देखने को मिला।
मुस्कान बामने: ‘सभी त्योहारों को परिवार की तरह मनाते हैं’
शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि सेट पर सभी के साथ त्योहार मनाने का अनुभव हमेशा खास रहता है।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सेट पर त्योहारों को साथ मिलकर मनाना हमेशा खास होता है, क्योंकि सभी एक ही उत्सव के मूड में आ जाते हैं। हम सज-धज कर तैयार होते हैं, साथ समय बिताते हैं, खाना साझा करते हैं और एक-दूसरे की संगत का आनंद लेते हैं। हम सभी त्योहारों को परिवार की तरह साथ मिलकर मनाते हैं।”
मुस्कान ने कहा कि कलाकार और क्रू रोजाना कई घंटे साथ बिताते हैं और ऐसे उत्सव उन्हें काम से अलग एक-दूसरे के करीब आने का मौका देते हैं। उन्होंने बताया कि वह सेट पर सभी के लिए घर के बने मोदक भी लेकर आएंगी।
नितिन बाबू: ‘पहली गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साहित हूं’
चिराग की भूमिका निभा रहे नितिन बाबू के लिए यह ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर पहली गणेश चतुर्थी होगी। उन्होंने कहा कि वह इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
नितिन ने कहा, “यह मेरा पहला गणेश चतुर्थी होगा पुष्पा के सेट पर, इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं। हर त्योहार पर हम कुछ अलग और खास करते हैं, इसलिए मुझे पता है कि गणेश चतुर्थी पर भी हम कुछ खास करेंगे और सेट पर सकारात्मक ऊर्जा होगी।”
उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान ढोल-ताशा पर नाचने का अनुभव खास होता है और वह शो की पूरी टीम के साथ इसका आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।
दीक्षा जोशी: ‘सेट ने परिवार जैसा एहसास दिया है’
दीप्ति का किरदार निभा रहीं दीक्षा जोशी ने भी बताया कि यह सेट पर उनकी पहली गणेश चतुर्थी होगी। उन्होंने कहा कि वह पूरी टीम के साथ त्योहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं।
दीक्षा ने कहा, “यह मेरा पहला गणेश चतुर्थी होगा पुष्पा के सेट पर और मैं इसे सभी के साथ मनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमने यहां कई त्योहार साथ मिलकर मनाए हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें हम घर पर सामान्यतः नहीं मनाते और इसने सेट को परिवार जैसा बना दिया है।”
उन्होंने कहा कि वह गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लेने के लिए भी उत्साहित हैं। दीक्षा के मुताबिक, तुलिका जी ने उन्हें मोदक की कई किस्मों से परिचित कराया है और अब वह अलग-अलग तरह के मोदक सभी के साथ चखने का इंतजार कर रही हैं।
त्योहारों के इन खास पलों के जरिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की टीम सेट पर काम के साथ-साथ आपसी जुड़ाव और खुशियों को भी सेलिब्रेट करती नजर आ रही है।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर देखें।
