बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

बांसडीह, बलिया: क्षेत्र में कॉलेज जा रही 21 वर्षीय युवती को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक पिछले कई दिनों से युवती का पीछा कर रहे थे। घटना के बाद घायल युवती का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसका ऑपरेशन भी हुआ है।

पुलिस ने युवती के भाई पंकज सिंह की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

सुनसान रास्ते पर बाइक में मारी टक्कर

इलाके के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती 13 सितंबर को अपनी बाइक से जा रही थी। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब सात दिनों से गोड़धप्पा गांव के कुछ युवक उसका पीछा कर रहे थे।

आरोप है कि 13 सितंबर को जोगी तिवारी के डेरा के पास सुनसान रास्ते पर बाइक सवार युवकों ने युवती की बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद युवती बाइक समेत सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। बताया जा रहा है कि युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवती के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोड़धप्पा गांव निवासी हितेश पटेल और राजू पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.