‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज

मुंबई, सितंबर 2026: भारतीय सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है। पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ की ओवरसीज थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए साझेदारी की है। अजय देवगन स्टारर और अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘2 अक्टूबर’ से जुड़े रेफरेंस फिर लौटेंगे

यह भी पढ़े - ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को

‘2 अक्टूबर’, पाव भाजी और सत्संग की विजिट—‘दृश्यम’ से जुड़े ये रेफरेंस अब पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं। फिल्म की कहानी, इसके किरदार और खास तौर पर विजय सालगांवकर का परिवार दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है।

अब फ्रेंचाइजी के निष्कर्ष की ओर बढ़ने के साथ पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज मिलकर इसके अंतिम अध्याय को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाएंगे।

नई कहानी और नए स्क्रीनप्ले के साथ आगे बढ़ेगी फ्रेंचाइजी

‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ फ्रेंचाइजी को नई कहानी, नए चैप्टर और नए स्क्रीनप्ले के साथ आगे बढ़ाती है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। उनके परिवार की सावधानी से संभाली गई दुनिया एक बार फिर अनिश्चितता के घेरे में आती नजर आएगी।

वहीं जयदीप अहलावत फ्रेंचाइजी में राजवीर सिंह तोमर के रूप में एंट्री कर रहे हैं। उनका किरदार एक ऐसे केस को सुलझाने की कोशिश करता नजर आएगा, जिसे क्रैक करना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

फिल्म में प्रकाश राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। कहानी एक ऐसी दुनिया में आगे बढ़ती है, जहां बीता हुआ कल बार-बार सामने आता है और विजय सालगांवकर का परिवार एक बार फिर मुश्किलों से घिरता नजर आएगा।

ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज पर फोकस

पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज की साझेदारी दोनों कंपनियों की विशेषज्ञता को एक साथ लाती है। पैनोरमा स्टूडियोज ने भारतीय सिनेमा की सफल फ्रेंचाइजी को दर्शकों तक पहुंचाने में काम किया है, जबकि जी स्टूडियोज के पास अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय फिल्मों के वितरण का अनुभव है।

दोनों स्टूडियोज का लक्ष्य ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ की थिएट्रिकल पहुंच को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना और भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को विस्तार देना है।

कुमार मंगत पाठक बोले- ‘विजय की कहानी को उसके निष्कर्ष तक ले जाना भावुक पल’

फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा कि ‘दृश्यम’ हमेशा से एक ऐसे परिवार की कहानी रही है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए असाधारण कदम उठाने को तैयार रहता है। उनके मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में विजय सालगांवकर ऐसा किरदार बन गए हैं, जिससे दर्शकों ने गहरा जुड़ाव महसूस किया है।

उन्होंने कहा कि विजय की कहानी को उसके निष्कर्ष तक ले जाना टीम के लिए उत्साह के साथ-साथ भावुक पल भी है। उनके मुताबिक, फ्रेंचाइजी की कहानी अलग-अलग भाषाओं और सीमाओं को पार कर पाई क्योंकि इसकी जड़ें एक मानवीय कहानी में हैं।

अभिषेक पाठक: दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने कहा कि फिल्म के साथ उनकी जिम्मेदारी ऐसे किरदारों और कहानी को अंत देना थी, जिनसे दर्शक पहले से गहराई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विजय सालगांवकर की दुनिया हमेशा तनाव, भावनाओं और परिवार को बचाने की उसकी प्रवृत्ति के इर्द-गिर्द रही है और नया अध्याय इन पहलुओं को ऐसी दिशा में ले जाएगा, जिसे दर्शकों ने पहले नहीं देखा है।

अभिषेक पाठक ने कहा कि फिल्म के लिए थिएट्रिकल अनुभव बेहद महत्वपूर्ण है और टीम दुनिया भर के दर्शकों को एक बार फिर इस यूनिवर्स में वापस लाने के लिए उत्साहित है।

जी स्टूडियोज ने कहा- भारतीय कहानियों की ग्लोबल पहुंच बढ़ाना लक्ष्य

जी स्टूडियोज के प्रवक्ता ने कहा कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ कंपनी का जुड़ाव ऐसी कहानियों में उसके विश्वास को दर्शाता है, जो लंबे समय तक दर्शकों और संस्कृति से जुड़ी रहती हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने दिखाया है कि मजबूत भारतीय जड़ों वाली कहानी अलग-अलग देशों के दर्शकों तक पहुंच सकती है। कंपनी ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए फिल्म की थिएट्रिकल पहुंच बढ़ाने और वैश्विक बाजार में भारतीय कंटेंट के लिए नए अवसर तैयार करने को लेकर उत्साहित है।

स्टार स्टूडियोज18 द्वारा प्रस्तुत और पैनोरमा स्टूडियोज की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखा है। फिल्म के निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं।

‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.