- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में ईयरफोन लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में ईयरफोन लगाकर शौच कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
On
बलिया। रसड़ा–बलिया रेलखंड पर संवरा हाल्ट स्टेशन के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ईयरफोन लगाकर रेल पटरी के किनारे शौच कर रहे युवक को ट्रेन ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े - बलिया के 64 हजार कर्मचारियों व पेंशनरों को होली की सौगात, खातों में पहुंचे 200 करोड़ रुपये
बताया गया कि रविवार सुबह शिवम शौच के लिए घर से निकला था और रेल पटरी के किनारे चला गया। कानों में ईयरफोन लगे होने और घने कोहरे के कारण उसे ट्रेन का आना दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान बलिया से रसड़ा की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से टूटे मोबाइल फोन और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
खबरें और भी हैं
गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
By Parakh Khabar
प्रेमिका द्वारा जहर खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Parakh Khabar
मेरी व्यथा… डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
दर्द की जड़ तक पहुँचना क्यों आवश्यक है
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 18:49:20
मुरादाबाद: थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से मिली युवती की लाश...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
