बलिया: विवाहित महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख; आरोपी गिरफ्तार

बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र में विवाहित महिला से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पड़ोसी सिद्धार्थ सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 308(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 फरवरी को जब वह घर में अकेली थी, तभी सिद्धार्थ ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो के आधार पर वह महिला को लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने लगा।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

परेशान होकर महिला अपने पति के पास गुजरात चली गई और उसे पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के मुताबिक, महिला और उसके पति ने आरोपी से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की।

महिला ने बताया कि आरोपी की मांग पर उसके पति ने उसके बैंक खाते में 70 हजार रुपये भेजे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद हल्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बैरिया क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ सिंह को थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.