बलिया: तेज रफ्तार बाइक 25 फीट गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

बैरिया, बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बीएसटी बंधे से करीब 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के लाली के ढेरा निवासी रितेश पासवान (35) और रूपेश पासवान (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से श्रीपालपुर गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया: विवाहित महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख; आरोपी गिरफ्तार

श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बांध पर पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बंधे से नीचे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पीआरबी-112 और बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण-क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.