- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: खेत गई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया: खेत गई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी दादी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए किशोरी की तलाश तेज कर दी है।
किशोरी की दादी ने मनियर थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी जेसीबी चालक टिंकू यादव पर नातिन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक, जब आरोपी से संपर्क कर किशोरी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उसने घटना से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी मां ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
