कौशांबी: स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय जांच शुरू

कौशांबी: जिले के कड़ा ब्लॉक स्थित लुकिया प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की कथित हरकत से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में दहशत फैल गई। आरोप है कि वह शुक्रवार सुबह हाथ में चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंचीं और बच्चों के सामने धारदार हथियार लहराने लगीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस हरकत में आ गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक अभिभावक ने प्रधानाध्यापिका का वीडियो बनाया और इसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं और यदि कोई उन्हें गाली देगा तो वह उसे "मारेंगी नहीं, काट डालेंगी।" हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि Parakh Khabar नहीं करता है। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव और पुलिस टीम विद्यालय पहुंची। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के पास से चाकू और चापड़ जब्त कर जांच शुरू कर दी।

अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका पिछले पांच दिनों से हथियार लेकर विद्यालय आ रही थीं, जिससे कई बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। वहीं, एक छात्र ने भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका बच्चों को चाकू दिखाकर डराती थीं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापिका के पति ने उनके मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. कमलेंद्र कुमार ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.