- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: सैदनाथ शिव मंदिर में पूजा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सैदनाथ शिव मंदिर में पूजा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
On
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के सैदपुरा गांव स्थित सैदनाथ शिव मंदिर में सोमवार को दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पूजा समाप्त होने के बाद महिला को चेन गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की घटना रिकॉर्ड मिली।
पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गई चेन बरामद कराने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं
Latest News
11 Aug 2026 20:02:54
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
