बलिया: अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से वृद्ध महिला और 10 वर्षीय बालक की मौत

बांसडीहरोड, बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दो गांवों में अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला और 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

पहली घटना बड़की सेरिया के शेर गांव की है। यहां मंगलवार सुबह शांति देवी (पत्नी केदारनाथ वर्मा) घर की नाली साफ कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजन कुछ देर तक सांप की तलाश करते रहे। इसके बाद शांति देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: रसड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी घटना तिवारी बरहटा गांव की है। यहां सोमवार रात जमीन पर सो रहे 10 वर्षीय सन्नी नट पुत्र रूदल नट को सांप ने दाहिनी कोहनी पर डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी रात में ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पुलिस द्वारा अंत्य परीक्षण कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.