बलिया: हलवाई पर चाकू से हमले की साजिश का खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार

बांसडीह, बलिया: सेरिया-बघाव मोड़ पर मिठाई बनाने का ऑर्डर और एडवांस देने के बहाने बुलाकर रसोइया मुन्ना प्रसाद माली पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले का बांसडीह कोतवाली पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को सर्विलांस और परिजनों से पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से अहम सुराग मिले।

पुलिस के अनुसार, मुन्ना का रास्ते को लेकर अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी उसकी रिश्ते की भतीजी मीना को थी। आरोप है कि मीना ने यह बात गड़वार क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी प्रदीप को बताई। इसके बाद प्रदीप ने कथित तौर पर अपने साथी मन्नू सैनी के जरिए कृष्ण कुमार चौहान उर्फ शेरू, सचिन और रितेश के साथ मिलकर मुन्ना पर हमला करने की साजिश रची।

यह भी पढ़े - Ballia News: हरिकीर्तन से घर लौट रहे अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी कृष्ण कुमार चौहान को गड़वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही मीना ने अपना मोबाइल प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपा दिया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पूछताछ के बाद उसने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में सामने आया कि मीना घटना से पहले से लेकर एक आरोपी की गिरफ्तारी तक कथित तौर पर अपने प्रेमी प्रदीप को इलाके की गतिविधियों की जानकारी दे रही थी।

पुलिस ने मीना को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.