‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता

मुंबई, अगस्त 2026: मनोरंजन के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के साथ साझेदारी की है। यह पहल ‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। फिल्म का प्रीमियर रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा।

इस साझेदारी के तहत कैलाश सत्यार्थी ने सोनी मैक्स के लिए एक विशेष जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने परिवारों और समाज से बच्चों के लापता होने की स्थिति में तुरंत सतर्क होने और बिना देरी किए जरूरी कदम उठाने की अपील की है। बच्चों के खिलाफ अपराधों पर आधारित फिल्म की कहानी से जुड़े इस संदेश में यह बताने की कोशिश की गई है कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल

कैलाश सत्यार्थी ने कहा, “हर लापता बच्चा किसी का बेटा या बेटी है। इसलिए किसी भी बच्चे के लापता होने की खबर को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। पुलिस की भूमिका अहम है, लेकिन बच्चों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम ज्यादा जागरूक रहें, बच्चों को समझें और समय पर कदम उठाएं, तो मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हर बच्चा सुरक्षित माहौल में आजादी और सम्मान के साथ बड़ा हो।”

देविका प्रभु, बिजनेस हेड-हिंदी मूवीज, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, ने कहा, “सोनी मैक्स में हमारा मानना है कि मनोरंजन लोगों को खुश करने के साथ-साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत शुरू करने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन सकता है। ‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ हम फिल्म की कहानी से जुड़े इस महत्वपूर्ण संदेश को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते थे। बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश सत्यार्थी ने पूरी जिंदगी काम किया है। उनके साथ जुड़ना हमारी इसी सोच का हिस्सा है।”

करीब पांच दशकों से कैलाश सत्यार्थी बच्चों को तस्करी, बाल मजदूरी और शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के सुरक्षित और सम्मानजनक बचपन के अधिकार को लेकर लगातार आवाज उठाई है।

यह पहल ‘मर्दानी 3’ की कहानी से भी सीधे जुड़ी है। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म में एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी होती है। जब कई छोटी लड़कियां अचानक लापता होने लगती हैं, तो उनकी तलाश के दौरान शिवानी एक बड़े तस्करी नेटवर्क का पता लगाती हैं। सच्चाई सामने लाने और बच्चों को बचाने के लिए उनके पास समय बेहद कम है।

फिल्म हिम्मत, इंसाफ और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ाई की कहानी पेश करती है। इसी संदेश को कैलाश सत्यार्थी की आवाज के साथ जोड़कर सोनी मैक्स की यह पहल बच्चों की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है।

देखना न भूलें ‘मर्दानी 3’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, रविवार, 16 अगस्त को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी मैक्स पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.