- Hindi News
- भारत
- भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला ‘वंदे भारतम’ में बड़ा मंच, 26 हजार से अधिक आवेदनों में से पहले समूह क...
भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला ‘वंदे भारतम’ में बड़ा मंच, 26 हजार से अधिक आवेदनों में से पहले समूह का चयन
अहमदाबाद, अगस्त 2026: जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में शुरू की गई पहल ‘वंदे भारतम’ ने देशभर से मिले 26 हजार से अधिक आवेदनों में से अपने पहले समूह का चयन किया है। यह पहल अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से शुरू की गई है।
प्रतिभा को अवसर से जोड़ने की पहल
वंदे भारतम की शुरुआत इस सोच के साथ की गई है कि प्रतिभा देश के हर हिस्से में मौजूद है, लेकिन अवसर हर जगह समान रूप से उपलब्ध नहीं होते। पहल के तहत चयनित इनोवेटर्स को अनुभवी मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य नए विचारों को मजबूत और टिकाऊ उद्यमों में बदलने में मदद करना है।
पहले समूह के लॉन्च के अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि इन इनोवेटर्स में उन्हें भारत के भविष्य की संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी शहर की सीमा तक सीमित नहीं होनी चाहिए और अवसर भी सीमित नहीं होने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में इस समूह से ऐसे फाउंडर्स और इनोवेटर्स सामने आएंगे, जो भारत को बदलने वाले उद्यम खड़े करेंगे।
14 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले
कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद चयनित पहला समूह वंदे भारतम इमर्सिव वीक में हिस्सा लेगा। इसमें मेंटरशिप सेशन, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत तथा विभिन्न चरणों में मूल्यांकन शामिल होगा।
इस कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त को वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें वंदे भारतम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
वंदे भारतम को केवल एक प्रतियोगिता के तौर पर नहीं, बल्कि लंबे समय के राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य शुरुआती स्तर पर नए विचारों और प्रतिभाओं की पहचान करना तथा देश के पारंपरिक उद्यमिता केंद्रों से बाहर के इनोवेटर्स को ऐसे लोगों और संस्थानों से जोड़ना है, जो उनके विचारों और उद्यमों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकें।
