बलिया में मां के आंचल से दो माह का बच्चा गायब

Ballia News : दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में मायके में आई लीलावती देवी उर्फ नीलम देवी के दो माह का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। इससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने शंका जाहिर किया है कि बच्चे को कोई जंगली जानवर उठा ले गया है।

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी नीलम देवी पत्नी जितेंद्र दुबे की ससुराल सुर्यभानपुर गांव निवासी धनीराम तिवारी के यहां है, जहां लीलावती उर्फ नीलम दो माह से रह रही थी। सोमवार की रात करीब 2 बजे अपने दुंधमुंहे बच्चे दूध पिलाकर सो गई। गहरी नींद में सोने के बाद सुबह जगी तो उनका बच्चा बिस्तर से गायब था। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गयी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच  की जांच रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.