- Hindi News
- भारत
- भोपाल में 19 जुलाई को होगी अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर बनेगी रणनीति
भोपाल में 19 जुलाई को होगी अपना दल (एस) की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर बनेगी रणनीति
भोपाल: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल का 12 जुलाई से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी संगठनात्मक दौरा जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में चल रहे संगठन विस्तार अभियान का समापन 19 जुलाई को भोपाल में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के साथ होगा।
इसी क्रम में बुधवार को आर.बी. सिंह पटेल देवास पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष लालजी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देवास से वे उज्जैन रवाना हुए, जहां कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। 17 जुलाई को इंदौर और 18 जुलाई को भोपाल में जिला कमेटी के साथ समीक्षा एवं समन्वय बैठक प्रस्तावित है।
आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की बैठक में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, संगठन विस्तार की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, भोपाल की बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान की समीक्षा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
