बलिया: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 9 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में बुधवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के दावे अलग-अलग हैं। ससुराल पक्ष ने विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नगहर गांव निवासी अतुल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अमृता सिंह बुधवार शाम अचेत अवस्था में मिलीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। बाद में इलाज के लिए मऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

ससुराल पक्ष का कहना है कि अमृता ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उनकी मौत हुई।

वहीं, मृतका के भाई अमित सिंह (निवासी गड़वार) ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी 2 जून 2017 को अतुल सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले अमृता के साथ मारपीट की गई थी और उसने इसकी तस्वीर उन्हें भेजी थी। उनके अनुसार, दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने अमृता की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अतुल सिंह, ससुर शंभुनाथ सिंह, सास आशा सिंह, भसुर चंचल सिंह, देवर हरि सिंह, रानू सिंह, भतीजे आयुष सिंह, देवरानी पूनम और जूही के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.