Sunbeam Ballia के नन्हें उस्तादों ने कुछ यूं मनाया दशहरा उत्सव

Ballia News : बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा के उपलक्ष्य में सनबीम स्कूल बलिया (Sunbeam school Ballia) में दशहरा उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के केजी 2 के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी तथा महिषासुर मर्दन की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। क्लास 1 और 2 के बच्चों नें सीता स्वयंवर, राम वन गमन, रावण वध आदि का मंचन किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ अर्पिता सिंह तथा एडमिन संतोष चतुर्वेदी ने मां को चुनरी अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन पर दशहरा के महत्व पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ अर्पित सिंह ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था तथा मां दुर्गा ने नौ रात्री तथा दस दिन के युद्ध में अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसलिए यह त्यौहार समूचे भारतवर्ष में बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। संचालन कक्षा 2 के बच्चे अल्सिका और सक्षम व संयोजन कोआर्डिनेटर निधि सिंह ने किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर (निधि सिंह), पूजा चौहान, अंजलि सिंह, सभ्या सिंह, सुष्मिता सिंह, रेखा उपाध्याय, मिस्टर कृष्णा आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़े - बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.