बलिया में खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव स्थित मझोषखुर्द शिव मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - बांसडीह को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, 400 दुकानदारों को दिए जाएंगे डस्टबिन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने मंदिर के पास स्थित गड्ढे के पूर्वी हिस्से में खेत किनारे शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवक का चेहरा बुरी तरह जला और क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, क्योंकि उससे दुर्गंध आ रही थी। शव के चेहरे का कुछ हिस्सा और दाहिने हाथ की एक उंगली जानवरों द्वारा नोची गई थी।

मृतक युवक ने काले रंग का हाफ पैंट और नीली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का निशान बना हुआ है।

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.