बलिया : ट्यूशन पढने गया छात्र नहीं लौटा घर, तलाश में जुटी पुलिस : आप भी करें सहयोग

Ballia News : हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी मनबोध प्रजापति का 11 वर्षीय पुत्र राहुल प्रजापति उर्फ गोलू 28 नवम्बर 2023 से लापता है। वह अपने घर से गंगापुर में ट्यूशन पढने गया था, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कही पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी होते ही बलिया पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दिया है। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश से सम्बंधित एक पोस्टर भी जारी किया हैै। पुलिस ने आमजन से अपेक्षा किया हैै कि, अगर किसी बन्धु को गुमशुदा दिखाई दे अथवा उसके बारे में किसी को कोई भी जानकारी मिले सूचित करने का कष्ट करेंगे। इसके लिए पांच मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है।

हुलिया : रंग- गेहुंआ  लंबाई : 3 से 3.5 फीट

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

पहनावा : नीला शर्ट फुल बाजू, हल्का नीला जीन्स पैन्ट, साथ में स्कूल बैग।

सम्पर्क सूत्र : 

1- पुलिस अधीक्षक बलिया : 9454400255

2- अपर पुलिस अधीक्षक बलिया : 9454401027

3 : क्षेत्राधिकारी बैरिया :  9454401310

4- SO हल्दी : 9454402998

5 : सोशल मीडिया सेल बलिया : 9454403014

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.