बलिया में रफ्तार की मार: पिकअप की टक्कर से फल विक्रेता घायल, वाराणसी रेफर

बलिया समाचार: एनएच 31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक फल विक्रेता बुरी तरह घायल हो गया।

बलिया समाचार: एनएच 31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक फल विक्रेता बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, घायल फल विक्रेता की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पिकअप व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी मदन राम (60) रामगढ़ ढाले पर फल की दुकान चलाते हैं। शनिवार की दोपहर मदन राम सड़क के किनारे खड़े थे तभी बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मदन राम बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर (बीएचयू), वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की पत्नी राजेश्वरी देवी ने पिकअप चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर एफआईआर के निर्देश

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.