बलिया में लग्जरी कार से हथियारों की तस्करी का खुलासा, सगे भाई रायफल–तमंचों के साथ गिरफ्तार

बलिया। गड़वार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से हथियारों की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक रायफल (.315 बोर) और चार तमंचे (.315 बोर) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार और उपनिरीक्षक पवन कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। नया पंचायत भवन, रतसड़ पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक्सयूवी वाहन को रोका गया, जिसमें सवार विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह और चंदन सिंह (दोनों पुत्र स्व. राघव सिंह, निवासी—संठी, थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान, बिहार) को देर शाम गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य कां. अमरजीत चौधरी, जितेंद्र चौरसिया, इमरान, अशोक कुमार और विशाल यादव शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.