बलिया में शतचंडी महायज्ञ : कथा वाचिका आरती किशोरी ने सुनाया राम-जानकी विवाह प्रसंग, श्रद्धा में डूबा जनसैलाब

बलिया : बलिया के मिश्र नेवरी, काशीपुर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण सिंह शतचंडी महायज्ञ के दौरान अयोध्या से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका आरती किशोरी ने राम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनते ही पूरा पांडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा।

आरती किशोरी ने कहा कि राम कथा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सत्य, धर्म और आदर्श जीवन की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, “सीता स्वयंवर में प्रत्यंचा चढ़ाना कोई सामान्य कार्य नहीं था। जिस शिवधनुष को बड़े-बड़े राजा हिला तक नहीं सके, उसे भगवान श्रीराम ने सहजता से उठाकर तोड़ दिया और माता सीता से विवाह किया।”

यह भी पढ़े - Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

कथा के दौरान उन्होंने जनकपुर से सीता विदाई का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि माता-पिता ने उन्हें ससुराल में आचरण की सीख दी थी। “हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटी को संस्कार दें ताकि वह ससुराल और मायके दोनों कुल की मर्यादा बनाए रखे,” उन्होंने कहा। माता सीता ने आजीवन इन उपदेशों का पालन किया।

इस महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजन और शतचंडी पाठ विधिवत संपन्न हो रहा है। श्रद्धालु मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है और लोगों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.