Jaunpur News: मामूली विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur News : जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास शनिवार रात मामूली पानी के छींटे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक से निकले पानी के छींटे पर हुए झगड़े में तीन युवकों ने कुल्हाड़ी और गड़ासे से हमला कर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने सिर्फ दो घंटे में तीनों नामजद आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान संतोष कुमार (35 वर्ष) पुत्र जय नाथ, निवासी शेखपुर सुतौली गांव के रूप में हुई है। वह शनिवार रात करीब 8 बजे अपने छोटे भाई के साथ बाइक से खुटहन बाजार डीजल लेने गया था। रास्ते में गौसपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े चंद्रभान यादव, शैलेश यादव और सुरेंद्र यादव पर बाइक से पानी का छींटा पड़ गया।

यह भी पढ़े - जौनपुर की नई डीएफओ बनीं आईएफएस अधिकारी दिव्या, संभाला पदभार

इस पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, लेकिन संतोष बिना कुछ कहे वहां से चला गया। डीजल लेकर जब वह लौट रहा था, तभी तीनों ने घेरकर उस पर कुल्हाड़ी और गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए महज दो घंटे में आरोपियों को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली है, जिसने एक बार फिर छोटी-छोटी बातों पर होने वाली हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.