Ballia Crime News : दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 42 हजार की लूट, पुलिस ने शुरू की छानबीन

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरियां गांव के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दीपक गौतम से ₹42,948 नगद सहित मोबाइल, टैब और दस्तावेज लूट लिए। घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

दीपक गौतम, जो क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और जिला गाजीपुर के जमानियां थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंहरिया गांव के निवासी हैं, शुक्रवार को रेवती क्षेत्र के दो गांवों से साप्ताहिक वसूली कर कुसौरा गांव पहुंचे थे। कलेक्शन के बाद जब वे छोटकी सेरियां गांव की ओर बढ़े, तभी नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: हाईटेंशन करंट हादसे के पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की सहायता, सीमा यादव को सौंपा गया चेक

जैसे ही दीपक रुके, एक बदमाश ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। बदमाशों ने उन पर लात-घूंसों से हमला करते हुए उनका बैग, जिसमें ₹42,948 नकद, कंपनी का टैब, ग्राहकों के आईडी कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे, लूट लिया। जाते-जाते बदमाश उनका मोबाइल फोन भी छीन ले गए।

घटना के वक्त पास के खेतों में कुछ ग्रामीण काम कर रहे थे, जिन्होंने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने तत्काल बांसडीह कोतवाल संजय सिंह को अवगत कराया। इसके बाद सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में बांसडीह, बांसडीहरोड, सहतवार थाने की पुलिस, साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की जांच तेज़ी से की जा रही है और बाइक सवार बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय सुरागों की मदद ली जा रही है। पीड़ित से भी विस्तृत जानकारी ली गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.