बलिया में Road Accident : बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत, साथी गंभीर

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के पास तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आस-पास के लोगों के हो हल्ला पर उसी एम्बुलेंस ने दोनों युवकों को सीयर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नगरा मोड़ निवासी शिवम गुप्ता (21) पुत्र शशिकांत गुप्ता अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देकर बेल्थरारोड से बाइक से लौट रहा था। उसके साथ उसका मित्र श्रीवांस गुप्ता (25) निवासी प्रयागराज भी था। वे करीमगंज के समीप से गुजर रहे थे, तभी एक टेंपो को ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शिवम गुप्ता की मौत हो गयी, जबकि सिर में चोट लगने से श्रीवांस गुप्ता गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़े - Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब: सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.