बलिया में ऐसी घटना, सुनने और जानने वालों के उड़े होश

Ballia News : मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियर कस्बे के वार्ड नंबर 5 (जवाहर टोला) में विषैले जंतु के डंसने से एक महिला अचेत हो गयी। अचेतावस्था में महिला की झाड़-फूंक की प्रक्रिया चलती रही। झाड़ फूंक की सामग्री (मुसकैल की मिट्टी एवं फुलहा थाली) लेकर तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव जा रहे थे, तभी मनियर थाना क्षेत्र के पीलूई गांव के पास सामने से आ रहे तेल टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दो लोगों को आंशिक चोटें आई। 

मनियर थाना क्षेत्र के मनियर वार्ड नंबर 5 जवाहर टोला निवासी राजेश्वरी देवी (65) पत्नी घूरा राजभर मनियर थाना क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो स्थित खेत में घास साफ कर रही थी, तभी किसी विषैले जंतु ने काट लिया।आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर गए। वहां से इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल बलिया पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा

फिर भी परिजन झाड़ फूंक कराने हेतु सीवान (बिहार) अंतर्गत रसूलपुर गए थे, जहां से बताया गया कि मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में झाड़ फूंक होती है। वहां पहुंचने पर झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक ने गांव से मुसकैल एवं फूलहा थाली मंगाया। इसको लेकर धर्मेंद्र राजभर (25) उर्फ मोटू व संतोष राजभर (26) पुत्र गण बुला राजभर व मृतका का पुत्र सनोज राजभर (25) पुत्र घूरा राजभर बाइक से मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच, मनियर थाना क्षेत्र के पीलूई गांव के पास सामने से आ रही तेल के टैंकर से टकरा गए, जिससे धर्मेंद्र राजभर उर्फ मोटू बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।

बलिया से भी गंभीर स्थिति होने के चलते मोटू को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। बाइक पर बैठे सनोज राजभर एवं संतोष राजभर को आंशिक छोटे आई। झाड़ फूंक के बाद मृतक महिला के शव को बुधवार के दिन पैतृक निवास स्थान मनियर लाया गया, जहां से उसका अंतिम संस्कार सरजू नदी के तट पर कर दिया गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.