बलिया : सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Ballia News : नरहीं क्षेत्र अंतर्गत सोहांव में ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को सड़क से हटवाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

गुरुवार की सुबह सवारी लेकर ई-रिक्शा लक्ष्मणपुर की तरफ जा रहा था। सोहांव चट्टी से पहले सामने से आ रहे ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार बिहार के पटना निवासी पंचम सिंह (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पटना निवासी सुधीर कुमार (35), सुरेन्द्र कुमार (50), शैलेश सिंह (50) व राकेश प्रसाद (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाने के साथ ही पंचम सिंह के शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.