बलिया: श्रद्धांजलि सभा में नम हुईं आंखें, जुझारू साथी बृजेश सिंह को दी गई अंतिम विदाई

बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी बृजेश सिंह के असामयिक निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिले भर से आए कर्मचारियों ने गहरे शोक के बीच बृजेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।

संघर्ष और समर्पण के प्रतीक थे बृजेश सिंह

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बृजेश सिंह कर्मचारियों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे और कभी भी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनकी त्याग और समर्पण की भावना को याद करते हुए सभी ने कहा कि उन जैसा कर्मचारी नेता मिलना मुश्किल है।

यह भी पढ़े - बलिया में होगी ‘चंद्रशेखर की पत्रकारिता दृष्टि’ पर संगोष्ठी, देशभर के पत्रकार और शिक्षाविद होंगे शामिल

img-20250205-wa0010.jpg

मौन श्रद्धांजलि और ईश्वर से प्रार्थना

श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कर्मचारी और अधिकारी

सभा में शामिल होने वालों में सुशील त्रिपाठी, विनोद मिश्र, विद्यासागर दूबे, अनिल गुप्त, रामप्रताप सिंह, अनूप कुमार सिंह, रमावती पांडेय, श्वेता मिश्रा, राजेश मिश्र, संजीव कुमार चौबे, मुन्ना प्रसाद, करुणेश श्रीवास्तव, घनश्याम चौबे, पंकज राय, कमलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर गुप्ता, आशुतोष राय, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजेश पांडेय, राजेंद्र सिन्हा, अविनाश उपाध्याय, अनिल सिंह, कौशल उपाध्याय, राजेश रावत, निर्भय सिंह, अविनाश चंद्र पांडेय, रामप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, संजय सिंह, शशिभूषण उपाध्याय, राकेश मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव, विनोद जी, विपिन यादव, ददन भारती और अरविंद सिंह समेत कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

सभा के दौरान हर किसी ने बृजेश सिंह के योगदान को याद किया और उनके संघर्ष को नमन किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.