बलिया: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन भवन में रविवार की सुबह काम कर रहे एक मजदूर की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है। 

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मीरनगंज निवासी अभिमन्यु चौहान (30) पुत्र ओमप्रकाश चौहान अपने अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान ढलाई मशीन की ऊंचाई को बढ़ाने के लिए पाइप चढ़ा रहा था, तभी पाइप हाईटेंशन तार से स्पर्श कर गया और करेंट की चपेट में आने से वह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य मजदूरों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.