बलिया : किशोरी गायब, युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 10 अक्टूबर को घर से गायब हुई किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सहतवार थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

वादी मुकदमा के मुताबिक 10 अक्टूबर की शाम किशोरी शौच के लिए गयी थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर घरवालों को उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि उसे सहतवार क्षेत्र के बेउर गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है।पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोज बीन में पुलिस जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.