सनबीम बलिया में अत्यंत जोश और उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Sunbeam School Ballia : बलिया के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में आजादी की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। विद्यालय के कक्षा प्रथम सनबीम बलिया में अत्यंत जोश और उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस द्वादश तक के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरूण  कुमार सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरूण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने ध्वजारोहण कर किया।

img-20230815-wa0334

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज तथा प्रांगण में उपस्थित समस्त विशिष्ट जनों को सलामी दी गई। साथ ही देश रक्षा में प्रयासरत सैनिकों द्वारा किए जाने वाले युद्ध की एक झांकी भी प्रस्तुत की। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमे वंदे मातरम्, देशभक्ति गीत तथा विभिन्न प्रकार के मनमोहक नृत्य थे।

img-20230815-wa0330

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आजादी के वास्तविक अर्थ को समझाया। कहा कि आज का दौर वैज्ञानिक है, जिसमे समय के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना आवश्यक है, किन्तु इस आगे बढ़ने की होड़ में हमें अपने देश की गरिमा को खंडित होने से भी बचाना है। और यह तभी संभव है, जब हम अपनी संस्कृति के ध्वज को विश्वपटल पर लहराते हुए आगे बढ़े।

img-20230815-wa0331

प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने प्रांगण में उपस्थित सभी जनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अभिभावकों की उपस्थिति को भी सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिष्ठान वितरित किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.