बलिया में बीजेपी ने पूर्व विधायक संजय यादव को दी जिले की ज़िम्मेदारी

Ballia News: बलिया में सिकंदरपुर क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय यादव को बीजेपी संगठन ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बलिया जनपद के भाजपा संगठन की कमान संजय यादव को सौंपी। उन्होंने संजय यादव को बलिया बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों की संगठन प्रमुख की घोषणा कर दी है। उन्होंने गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता, गोरखपुर जनपद से युधिष्ठिर सिंह, संत कबीर नगर से जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बस्ती से विवेकानंद मिश्र, सिद्धार्थनगर से कन्हैया पासवान, महाराजगंज से संजय पांडे, से भूपेंद्र सिंह, कुशीनगर से दुर्गेश राय, आजमगढ़ से कृष्ण पाल, लालगंज से सूरज श्रीवास्तव, मऊ से नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

वहीं बलिया से संजय यादव को जिला अध्यक्ष बनाने की खबर से सिकंदरपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। बधाई देने वालों में देवेंद्र यादव, राजीव मोहन चौधरी, संजय मिश्रा, प्रदीप सिंह, परशुराम सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, इंटर कॉलेज नगवा के प्रधानाचार्य रवि राय आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.