नौरंगा में ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

बलिया (बैरिया) : बैरिया तहसील क्षेत्र के नौरंगा ग्राम पंचायत अंतर्गत भुवालछपरा स्थित फेकू बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर निर्भय नारायण सिंह (I.R.T.S.), रेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर आयोजित हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों ने अत्यंत सराहनीय बताया।

IMG-20251213-WA0031

यह भी पढ़े - यूजीसी के नए कानून के विरोध में विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ का ऐलान, राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों में शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

IMG-20251213-WA0033

विशेषज्ञ चिकित्सकों की रही भागीदारी

शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं

  • नेत्र विशेषज्ञ/ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं विज़न थेरेपी: डॉ. मोहम्मद अब्दुल
  • हड्डी रोग विशेषज्ञ: डॉ. सौरभ जीत
  • जनरल फिजिशियन: डॉ. रजनीश सिंह
  • बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. पंकज कुंवर

डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

IMG-20251213-WA0031IMG-20251213-WA0035

शिविर में मिलीं निःशुल्क सेवाएं

  • नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच
  • शुगर व ब्लड प्रेशर (BP) जांच
  • निःशुल्क दवा वितरण
  • जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण

शिविर के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई और मौके पर ही दवाएं व चश्मे उपलब्ध कराए गए।

IMG-20251213-WA0037

स्थानीय सहयोग से सफल आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में राज मंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमरनाथ मिश्रा, अच्छेलाल चौबे, नीरज राम, जीतन बारी और रामेश्वर राम सहित कई स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने आयोजक निर्भय नारायण सिंह के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.