बलिया में भीषण सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

Ballia News : रसड़ा-बलिया मार्ग के अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना परर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा (पंडितपुरा) गांव निवासी वीरबहादुर राम (22) अपनी पत्नी संध्या देवी (20) के साथ दवा लेकर गांव लौट रहा था। रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के पास एक बस से ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा—शांति और सुरक्षा के माहौल में ही उमंग के पर्व मनाए जाते हैं

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.