मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में 4 दिवसीय Sports jubilation का शानदार आगाज

Ballia News : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेंटर (Manasthali Education Centre) में 4 दिवसीय वार्षिक खेल कूद समारोह Sports jubilation का आगाज शानदार रहा। Sports Ground में प्रबंधक डॉ. अरूण प्रकाश तिवारी (Dr. Arun Prakash Tiwari) एवं प्रधानाचार्य चंद्र मोहन पांडेय (Chandra Mohan Mishra) ने फीता काटने के साथ ही मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।  

IMG-20241218-WA0042

यह भी पढ़े - राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

उत्साह, जोश और नई उमंग के बीच आयोजित Annual sports का भव्य शुभारंभ गुब्बारा उड़ाने के बाद कबूतर छोड़कर किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खेलकूद के उत्साही माहौल में और मिठास घोल दी। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले प्रतिभागियों को खेल नियमों की गरिमा पर चर्चा करते हुए प्रबंधक डॉ. अरूण प्रकाश तिवारी ने कहा कि खेल-कूद जीवन को अनुशासित करता है। हमारे व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के स्तर में विकास तो करता ही है, शारीरिक तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

IMG-20241218-WA0036

IMG-20241218-WA0039

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सुभाष, कलाम, पटेल और टैगोर हाउस के रूप में बांटा गया है। चारों हाउस की टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पहले दिन विभिन्न खेलों के लीग मैच संपन्न कराए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिताएं काफी रोमांचकारी रही।

IMG-20241218-WA0047

IMG-20241218-WA0041

IMG-20241218-WA0053

IMG-20241218-WA0040

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.