Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर डंपर ने मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, मासूम बच्ची सुरक्षित

बैरिया (बलिया)। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे डंपर ने शनिवार सुबह बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी दूधमुंही बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई।

जानकारी के मुताबिक, छपरा के रिविलगंज निवासी राजेश शर्मा (35) अपनी पत्नी उर्मिला शर्मा (30) और छोटी बच्ची अनामिका को लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी लेकर मांझी से सोनबरसा की ओर आ रहे डंपर ने करण छपरा गांव के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी और झपटमारी में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हादसे में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए, जबकि मां की गोद में बैठी बच्ची छिटककर सड़क किनारे बालू पर जा गिरी और उसे कोई चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा ले गए।

घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर नाराजगी जताई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.