Ballia News: बलिया में युवक रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर निकला था घर से, अब तक कोई सुराग नहीं

बलिया। नगर के मिल्की मोहल्ला (वार्ड नंबर 12) निवासी अभिषेक आर्य (24) पुत्र मनुजेश सोनी शुक्रवार शाम से रहस्यमय तरीके से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अभिषेक ने दांत में दर्द होने की बात कही और डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़े - राजस्थान के राज्यपाल ने बलिया के तीन शिक्षकों को 'शिक्षक श्री सम्मान' से किया सम्मानित

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें अभिषेक की फोटो के साथ उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है।

परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द अभिषेक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को अभिषेक आर्य के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.