Moradabad News: श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार आरोपी, गवाह ने दिए बयान

मुरादाबाद। चर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की सुनवाई शनिवार को एडीजे-7 की अदालत में हुई। इस दौरान केस से जुड़े अहम गवाह सीए रजत सिंह ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। रजत सिंह ने ही पुलिस को घटनास्थल के वीडियो और फोटो पेन ड्राइव के जरिए मुहैया कराए थे।

कोर्ट में बलरामपुर जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, मुरादाबाद जेल में बंद केशव शरण शर्मा सहित चारों आरोपियों को पेश किया गया। वहीं, विकास शर्मा और खुशवंत सिंह उर्फ भीम जमानत पर बाहर हैं, लेकिन न्यायालय में सभी आरोपी उपस्थित रहे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 मई को होगी।

गौरतलब है कि 15 फरवरी 2023 की रात थाना मझोला क्षेत्र में सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया था कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक ने केशव और खुशवंत को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। साथ ही विकास शर्मा पर साजिश में शामिल होने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस केस की सुनवाई अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, और अगली तारीख पर कुछ और गवाहों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.