Lucknow News: तीन घंटे देर से पहुंचे डीएम, समाधान दिवस में फरियादियों ने जताई नाराजगी

लखनऊ। राजधानी की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाख जी करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी नाराज़ दिखे और इंतजार में उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

हालांकि, डीएम के पहुंचने के बाद मौके पर ही 301 मामलों में से 55 का निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशों के साथ संबंधित विभागों को सौंपा गया।

यह भी पढ़े - सपा में टूट के दावे पर फिर बोले ओपी राजभर, कहा- सांसदों के घर जाकर माफी मांगें अखिलेश

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी पांच तहसीलों में कुल 743 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 130 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया।

सदर तहसील: 68 में से 12

मलिहाबाद: 103 में से 15

बीकेटी: 149 में से 32

मोहनलालगंज: 301 में से 55

सरोजनीनगर: 122 में से 16

प्राप्त प्रकरणों में पुलिस विभाग से जुड़ी 84, राजस्व 446, विकास 45, समाज कल्याण 29, नगर निगम 4, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से 1-1 शिकायतें शामिल थीं, जबकि 127 अन्य मामलों से संबंधित रहीं।

मोहनलालगंज समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम अंकित शुक्ला, तहसीलदार, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को आगे...
Ballia News : प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, गैस सिलेंडर समेत खेलकूद का सामान ले गए चोर
Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश
Ballia News : पूर्व सैनिकों ने लगाया शर्बत एवं शीतल जल प्याऊ, हजारों राहगीरों को मिली राहत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.