- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सीडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सीडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
On
लखीमपुर खीरी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोहम्मदी में शनिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। बिना सूचना के तीन से चार महीने से गैरहाजिर चल रहीं शिक्षिका प्रतिभा द्विवेदी की सेवा समाप्त कर दी गई, जबकि सीएल अवकाश के बाद अनुपस्थित शिक्षिका अनीता गंगवार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ ने विद्यालय के उच्चीकरण को देखते हुए बीएसए को निर्देश दिए कि आवश्यक शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर सक्रियता से पैरवी करें। साथ ही, निरीक्षण में यह भी सामने आया कि परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने वार्डन से जवाब-तलब किया और कैमरे उसी दिन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
