बलिया पुलिस की सतर्कता से डकैती की साजिश नाकाम, दो शातिर गिरफ्तार; हथियार व पिकअप बरामद

बलिया। चितबड़ागांव थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को विफल कर दिया। कार्रवाई में पुलिस ने दो नाजायज तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 07/08 जनवरी 2026 की रात चितबड़ागांव थाना पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमीरपुरडीह भट्ठा के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 2:10 बजे ग्राम खमीरपुरडीह (हल्का कारो) के पास दबिश दी।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

दबिश के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शिवम सिंह (पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़) और लालू राम (पुत्र नान्हक राम, निवासी ग्राम गुरवां, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया) के रूप में हुई। वहीं, अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर तीन अन्य अभियुक्त फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 01 फर्जी नंबर प्लेट और 01 पिकअप वाहन बरामद किया गया। बरामद पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। इस मामले में थाना चितबड़ागांव पर धारा 310(4), 336(2), 318(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.