बलिया स्वास्थ्य विभाग का हाल: दूसरे दिन भी नहीं हो सका सीमा का एक्स-रे, निराश होकर लौटी घायल लड़की

सिकंदरपुर, बलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक डॉक्टर की मनमानी के आगे सीएमओ का आदेश भी पानी भरता नजर आ रहा है।

सिकंदरपुर, बलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक डॉक्टर की मनमानी के आगे सीएमओ का आदेश भी पानी भरता नजर आ रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन मारपीट में घायल क्षेत्र के मीरजापुर (चक कलंदर) निवासी सीमा यादव का एक्स-रे नहीं हो सका। एक बार फिर अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा. पीड़ित महिला को सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों ने यह कहकर घर भेज दिया कि संबंधित चिकित्सक डॉ. अभिषेक अभी मौजूद नहीं हैं, उनके आने के बाद ही एक्स-रे होगा।

गौरतलब है कि मारपीट में घायल सीमा यादव जब मेडिकल रिपोर्ट के लिए अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने चोट वाली जगह की जगह एक्स-रे कराने को लिख दिया. इस बात को लेकर सीमा और डॉक्टर के बीच तू तू मैं मैं भी होने लगी. इसके चलते डॉक्टर ने घायल बच्ची को अस्पताल से बाहर निकाल दिया था.

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में शादी से इनकार पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

डॉक्टर के व्यवहार से नाराज होकर शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता ने सीएमओ को आपबीती सुनाई और न्याय की मांग की। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने सीमा को दोबारा एक्स-रे कराने का निर्देश देकर वापस सीएचसी सिकंदरपुर भेज दिया। लेकिन शुक्रवार को डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण सीमा को बैरंग लौटना पड़ा. शनिवार को एक बार फिर सीमा एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंची और उसे घर लौटना पड़ा।

स्थानीय सीओ कार्यालय में पीआरडी जवान के पद पर तैनात सीमा के पिता सूबेदार यादव और चाचा तहसीलदार यादव ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने डॉ. अभिषेक को यह कहकर घर भेज दिया कि वह मौजूद नहीं हैं. पिछले तीन दिनों से उसे एक्स-रे के लिए परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्यास कुमार ने बताया कि डॉ. अभिषेक छुट्टी पर हैं। कल उनके वापस आने के बाद ही एक्स-रे संभव हो सकेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.