- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- CG से अपहृत युवती UP से बरामद, बलिया से साथ ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस
CG से अपहृत युवती UP से बरामद, बलिया से साथ ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस
On
बांसडीह, बलिया : छत्तीसगढ़ से अपहृत युवती की तलाश में शुक्रवार को बलिया पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता को बरामद कर साथ ले गयी। युवती की खोजबीन में जुटी छत्तीसगढ़ पुलिस को उसके मोबाइल के माध्यम से लोकेशन बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र में मिली थी।
बांसडीह पुलिस के सहयोग से टीम ने अपहृता की लोकेशन पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया। इसके बाद टीम अपहृता को अपने साथ लेकर चली गयी। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की लखनपुर थाने की टीम अपने यहां पंजीकृत एक मुकदमे के सापेक्ष अपहृता की तलाश में आयी थी, जिसे बरामद कर अपने साथ ले गयी।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jan 2026 04:28:00
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी और नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
