- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में खंड विकास अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट, बचाव में आये प्रधान से भी बदसलूकी ; मुकदमा दर्...
बलिया में खंड विकास अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट, बचाव में आये प्रधान से भी बदसलूकी ; मुकदमा दर्ज
On

बांसडीह, बलिया : देश के वीर सपूतों को याद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में सोमवार को उपद्रवी तत्वों ने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों ने कार्यक्रम में मौजूद बांसडीह के प्रभारी बीडीओ के साथ मारपीट तक कर दिया। घटना के संबंध में खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव ही के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
इस बावत पूछे जाने पर कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 332, 352, 323, 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना से संबंधित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे के लिए दबिश दी जा रही है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल 09 मई 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल
By Parakh Khabar
Latest News
09 May 2025 06:53:36
बलिया: जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 14 हजार से अधिक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अप्रैल माह का वेतन...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.