बलिया में पैरा मेडिकल कालेज के प्रबंधक और प्रिंसिपल समेत चार के खिलाफ मुकदमा

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने चांदपुर निवासी अन्नू मौर्या पुत्री संजय मौर्य समेत दर्जनों लोगों की तहरीर पर अन्नपूर्णा पैरा मेडिकल कालेज चांदपुर चरजपूरा के प्रबंधक, प्राचार्य और लिपिक सहित चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिये तहरीर में दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि चांदपुर चरजपूरा स्थित एक किराए के मकान में फर्जी पैरा मेडिकल कालेज खोलकर शिक्षण प्रशिक्षण देने के नाम पर धन उगाही की जाती रही है। 12 सितंबर 2023 को अचानक कालेज से नाम पट्टिका हटाने के बाद धीरे धीरे संस्थान को बन्द कर दिया गया। सोशल मीडिया से पता चला कि इस स्कूल के नाम पर फर्जी मान्यता लेकर क्षेत्र के सैकड़ों छात्र/छात्राओं से लाखों रुपये फीस के नाम पर वसूली की गई है। 

यह भी पढ़े - बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

प्रबंधक गुप्तेश्वर नाथ पांडेय, तत्कालीन प्राचार्य अजय पांडेय, वर्तमान प्राचार्य सुदर्शन यादव व लिपिक आनंद कुमार तिवारी से संपर्क कर मान्यता फर्जी होने पर फीस वापसी की मांग की गई तो इन लोगों ने जान से मारने, मुकदमा में फंसाने के साथ गाली गलौज कर हम लोगों को खदेड़ दिया। इस संदर्भ में एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रबंधक सहित चार लोगो के खिलाफ गिरोह बनाकर धोखाधड़ी सहित कई सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। विवेचना इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी कर रहे है। शीघ्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.