बलिया : बहन के यहां छ्ठ का प्रासाद पहुंचाने आया था भाई

मझौवां, बलिया : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाला से 500 मीटर पश्चिम गंगापुर डगरा पर अपनी बहन के यहां छठ पूजा का प्रसाद लेकर आए युवक की मौत सड़क हादसे में हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

दोकटी थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर (लालगंज) निवासी चंदन प्रसाद (24) पुत्र स्व. वीरेंद्र प्रसाद सोमवार को छ्ठ पूजा का प्रसाद लेकर आया था। घर लौटते वक्त रामगढ़ डगरा के पास चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चंदन बुरी तरह घायल हो गया। चंदन को बेहोशी की हालत में रिश्तेदार एवं आस-पास के लोगों की मदद से सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। चंदन की मौत से घर परिवार सहित बहन के यहां भी मातम छा गया। बहन का रो रो कर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.