बलिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल 

Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका विद्यालय चितबड़ागांव गांव के पास बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका विद्यालय चितबड़ागांव गांव के पास बुधवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के बाद पिकअप चालक फरार है, पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले गई है।

फेफना थाना क्षेत्र के औदी-पियरिया निवासी मनजीत राजभर गाजीपुर से अपने घर आ रहा था कि इस दौरान राजकीय बालिका विद्यालय चितबड़ागांव के सामने बलिया से गाजीपुर की तरफ जा रही है। पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक एवं पिकअप इलाहाबाद की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

चितबड़ागांव में बुधवार और रविवार को मंडी बाजार का दिन रहता है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ फल विक्रेताओं का अतिक्रमण है। राजकीय बालिका विद्यालय के सामने भी वाहन चालक अधिकांश गाड़ियां सामने ही किनारे पर खड़े कर देते हैं और दोनों तरफ प्रतिदिन फल विक्रेताओं का ठेला लगा रहता है। इसके कारण सड़क एकदम संकीर्ण हो जाती है और दुर्घटनाएं होने पर भी पुलिस प्रशासन मूकबधिर बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.