- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में देखते ही देखते आग का गोला बन गई बाइक
बलिया में देखते ही देखते आग का गोला बन गई बाइक
On
बलिया : रतसर-एकइल मार्ग पर बहादुरपुरकारी गांव के शिवमंगल के डेरा के पास मंगलवार की दोपहर स्पार्किंग से लगी आग से बाइक धू-धू कर जल गई। बाइक की टंकी के पास आग की लपटें उठती देख बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक देखकर आने-जाने वाले लोग भी दूर से खड़े होकर ही बाइक को जलते देखते रहे। कोई पास जाकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, क्योंकि लोग डरते रहे कि कहीं तेल की टंकी ना फट जाए। बाइक अमडरिया निवासी शिव मंगल यादव की बताई जा रही है। इस संबंध में गड़वार थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि जली बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
खबरें और भी हैं
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
By Parakh Khabar
Latest News
26 Jul 2026 11:52:50
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
