बलिया में मोबाइल की घंटी से सामने आया बड़ा सच

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहता गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया यह प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शुक्रवार को गांव से बाहर निकले लोगों को झाड़-झंझाड़ के बीच मोबाइल फोन की घंटे बजने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने पहले तो किसी के होने का अनुमान लगाया, लेकिन लगातार घंटी बजने से लोग उस तरफ पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ से लटकते गांव निवासी राकेश गुप्ता (20) के शव पर पड़ी। यह बात जंगल की आग की तरह गांव में पसर गयी। लोगों की भीड़ जुट हो गयी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते पहुंच गये। पुलिस को अवगत कराया। खबर मिलते ही संवरा पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंच गये तथा पूछताछ के बाद शव को कब्जा में ले लिया। ग्रामीणों की मानें तो युवक भोर में घर से निकला था। 

यह भी पढ़े - बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.